गंगापार, नवम्बर 5 -- Gangapar News: इटवा कला ग्राम पंचायत में प्रगति ग्राम उद्योग एवं समाज कल्याण संस्थान की ओर से माटी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं द्वारा मिट्टी की सुंदर मूर्तियां बनाकर पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ किया गया। संस्था की अध्यक्षा ज्योति ने उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि बाल कल्याण अधिकारी निकिता वर्मा और आरक्षी मंजू रावत ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने साइबर अपराध हेल्पलाइन पुलिस सेवा, चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा नंबर की जानकारी दी। संस्था के वरिष्ठ सदस्य शहजाद अख्तर और संजय पांडेय ने बाल विवाह, बाल श्रम तथा बच्चों के अधिकारों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब 150...