गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (ग्राम्य विकास विभाग) के तहत क्रांति प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति, पीड़ी की वार्षिक आम सभा शनिवार को विकासखंड कौंधियारा के अकोढ़ा ग्राम पंचायत में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख इन्द्रनाथ मिश्र ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉ. कंचन यादव ने मिशन की योजनाओं की जानकारी देते हुए समूहों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सोभनाथ शुक्ला, बबिता आदिवासी, हनुमान बिंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...