गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, गांवों और भारतगंज कस्बे में लगे दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र के आठवें दिन महागौरी के रुप में मां की दुर्गा की उपासना की गई। महागौरी को सिंदूर चढ़ाकर प्रसाद लेने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ रही। समूचे क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में जय माता दी के नारे गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र को लेकर पारंपरिक ढंग से आकर्षक दुर्गा मूर्तियां स्थापित की गई हैं। नवरात्र के आठवें दिन रविवार को समूचे क्षेत्र में सुबह से शाम तक देवी गीतों, धार्मिक भजनों और जय माता दी के नारों के साथ समूचा क्षेत्र गूंजता रहा। देर रात तक दुर्गा पूजा पंडालों में स्थानीय महिलाओं व गायकों द्वारा भी भजन कीर्तन प्रस्तुत किये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: महागौरी का दर्शन-पूजन को मंदिरों में उमड़ी रही भी...