Gangapar News: महंगाई को लेकर किसानों में मची है त्राहि त्राहि
गंगापार, सितम्बर 29 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मंगलवार को चीखड़ी में किसान चौपाल आयोजित किया गया। किसानों की विभिन्न समस्याओं खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां, महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं को लेकर जन जागरण के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। किसानों की धान की फसल बारिश के कारण गिर गई है जिससे अन्नदाताओं की मेहनत बेकार चली गई। उनकी पूरी खेती की लागत डूब गई है। यूरिया की किल्लत किसान झेल रहा है। जहां यूरिया उपलब्ध है। मंहगे दामों पर दुकानदार बेच रहा है। इसी तरह कीटनाशक दवाइयां दोगुनी दामों पर किसानों को मिल रही है, भाजपा ने किसानों का समर्थन लेने के बाद सरकार बना डाली और किसानों को बर्बादी और भुखमरी के कगार पर लाकर खड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.