Gangapar News: मसुरिया माता धाम के रास्ते पर कब्जे का आरोप
गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: करछना थाना क्षेत्र के सोनाई के देवरी गांव में मसुरिया माता धाम जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग धाम तक जाने वाले रास्ते पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। मामले को लेकर अरविंद कुमार पटेल समेत कई ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर मार्ग को सुरक्षित कराने की मांग की है। रास्ते पर कब्जे की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.