गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: थाना शंकरगढ़ पुलिस चौकी नारीबारी अंतर्गत मवैया कला गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों मे घर के भीतर महिला का शव मिला। मौके पर नारीबारी चौकी इंचार्ज, थानाध्यक्ष शंकरगढ़, एसीपी बारा के अलावा फोरेसिक टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया। 53 वर्षीय राजकली पत्नी मुन्नू निवासी मवैया कला का शव बुधवार की रात घर के भीतर जमीन पर मिलने सें क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजकली के पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है, मृतका की एक बेटी प्रमिला शादीशुदा है और एक बेटा प्रभाकर है जो अपनी पत्नी निशा के साथ पुराने घर मवैया कला में रहता है और स्कूल वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मां मवैया कला के पहलवान बीर बाबा मंदिर के पास कॉलोनी बने घर में अकेले रहती थी। बुधवार को शाम प्रभाकर अ...