गंगापार, नवम्बर 15 -- Gangapar News: रविवार को बारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी के आदिवासी बस्ती में बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश यादव सदस्य जिला पंचायत जसरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ ले कर चलने का काम होना चाहिए। आदिवासी समूह को एसटी का दर्जा उत्तर प्रदेश में देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर आयोजक काबूल और प्रदुम आदिवासी रहे। मुख्य अतिथि ने कहा बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से जंगल जमीन की लड़ाई, नशाखोरी, अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम में विकास बारा, जीवक कोल, उदयवीर यादव, लौटन कोल, अनारकली, सविता भोर बहादुर कोल, सूबेदार कोल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर झामुमो प्रखंड कार्यालय में श्रद्धांजलि कार...