गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: रुदापुर स्थित भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम में गुरुजनों ने डॉ.कलाम के जीवन, संघर्ष, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अशफाक अहमद ने कहा कि डॉ. कलाम के शिक्षा का असल उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि अच्छे इंसान बनाना है। संचालन डॉ. अमर सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, दिनेश यादव, अतुल कुमार मौर्य, जोरावर सिंह, शर्मिला प्रजापति, शिवनारायण मौर्य, रुचि यादव, सरस्वती कुशवाहा, काजल यादव, सोनाली यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gridih News: ग्रेसिया पब्लिक स्कूल में...