गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार समेत आसपास के कई बाजारों में चीनी की कीमतों को लेकर अफरातफरी का माहौल रहा। व्यापारियों द्वारा चीनी के दाम बढ़ने की बात कहते हुए 65 से 70 रुपये प्रति किलो की दर से बिक्री किए जाने की शिकायत सामने आई है। रामनगर, सिरसा और ऊंचडीह बाजार सहित अन्य बाजारों में चीनी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। सोशल मीडिया पर चीनी के दाम बढ़ने की सूचनाएं प्रसारित होने के बाद आम उपभोक्ता भी भविष्य में कीमत बढ़ने की आशंका में अधिक मात्रा में चीनी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Siwan News पंद्रह दिन में बढ़ गया चीनी का भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम बाजार में यह भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में चीनी का भाव 90 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है। हालांकि, इस तरह ...