गंगापार, अगस्त 24 -- Gangapar News: लालापुर के मनकामेश्वर धाम में सावन के चौथे सोमवार को भोर से ही कांवरियों का जत्था और अन्य शिव भक्तों की भारी भीड़ दर्शन पूजन के और जलाभिषेक के लिए पहुंची। हर हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तों ने जलाभिषेक कर पुण्य प्राप्त किया। लालापुर के भटपुरा गांव स्थित मनकामेश्वर धाम में सावन माह में पूरे एक माह तक मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए पहुंचते है। सावन के चौथे सोमवार को अच्छी खासी श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन पूजन के लिए पहुंची। साथ ही प्रयागराज से गंगाजल भरकर भारी संख्या में अलग अलग जत्थे के साथ पहुंचे कांवरियों ने भी बोल बोल बम के नारे के साथ गंगाजल से भूत भावन भोलेनाथ का अभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक क...