Gangapar News: मनकामेश्वर धाम पहुंचा कांवरियों का जत्था
गंगापार, अगस्त 10 -- Gangapar News: इलाके के लालापुर के पौराणिक स्थल मनकामेश्वर धाम में सावन के दूसरे सोमवार को गंगाजल भर कर पहुंचे कांवरियों के जत्थे की जय जयकार से इलाका गुंजायमान हो गया। कांवरियों ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कांवरियों के साथ ही इलाके के हजारों शिव भक्तों ने विभिन्न वैदिक रीतियों के साथ शिव का अभिषेक कर पूजन अर्चन किया। सोमवार की भीड़ को ध्यान में रखते हुए एसीपी बारा वेद व्यास मिश्र भी सुबह ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सफल बनाने के लिए शिव की पूजा अर्चना की। अन्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए लालापुर पुलिस और तहसील से राजस्व कर्मियों को तैनाती रही । यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सावन के दूसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया दर्शन पूजन करने वालो के हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.