Gangapar News: मझिगवां साधन सहकारी समिति के सचिव चार दिन से लापता, गुमशुदगी दर्ज
गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। ड्यूटी के लिए घर से निकले मझिगवां साधन सहकारी समिति के सचिव चार दिन से लापता हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सचिव के गायब होने से चार दिन से मझिगवां साधन सहकारी समिति में खाद का वितरण भी ठप है। सचिव के बेटे के तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।मांडा क्षेत्र के मझिगवां साधन सहकारी समिति के सचिव संतोष कुमार सिंह के बेटे अंकित कुमार सिंह निवासी मझिगवां ने कोरांव थाने में तहरीर दी कि उनके पिता संतोष कुमार सिंह साधन सहकारी समिति मझिगवां में खाद वितरण के लिए शुक्रवार सुबह सवा सात बजे घर से पैदल ही निकले थे। रोज शाम पांच बजे तक घर वापस आ जाते थे, लेकिन जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो चिंता होने लगी। अपने स्तर से खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो थाने में सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.