गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: इलाके के बिरवल गांव के सामने रविवार की सुबह एक मैजिक की टक्कर से मजदूरी करने जा रहा एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी जसरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार निषाद पुत्र राम लगन निषाद रविवार की सुबह गांव के ही गोलू राजगीर के साथ जगदीशपुर मजदूरी करने के लिए जा रहा था। अभी बिरवल गांव के पास ही पहुंचे थे पीछे से आए एक बेकाबू मैजिक आशीष को कुचलते हुए निकला और पलट गया। जिससे आशीष को गंभीर चोटें आ गई। आसपास के लोगों ने आशीष के परिजनों को सूचना देते हुए घायल को सीएचसी जसरा इलाज के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि विगत वर्षों में आश...