गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: पालपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव न होने वर्तमान समय में हो रही बारिश व उमस के बीच बढ़े मच्छरों ने लोगों का जीवन यापन कठिन कर दिया है। इस बीच में अत्यधिक बिजली कटौती लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने में रोड़ा बन रही है।क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बरसात होने से जगह-जगह में पानी भर गए हैं जिसके चलते मच्छरों की संख्या में भारी इजाफा हो गया है। मच्छरों से बचने के लिए सारे प्रयास करने के बाद भी हम लोग भरपूर नींद नहीं ले पा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...