गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टे की जमीन पर बने मकान पर कब्जे के प्रयास को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि लाठी-डंडे और फावड़े से लैस लोगों ने मकान पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 11 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भूमि विवाद का विस्तृत विवरण मऊआइमा के अली वृसिंहपुर निवासी शिवमूरत पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां को नसबंदी के बाद जमीन पट्टे पर मिली थी। इसी जमीन पर मकान बनाकर वह परिवार के साथ रह रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग मकान पर कब्जा करने की नीयत से लाठी-डंडे, फावड़े और बंदूक लेकर पहुंचे। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी।

हम...