गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: शनिवार रात से ही लगातार बारिश हो रही थी जहां रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे एक परिवार की रिहायशी कच्चा मकान गिर गया, संयोग ठीक रहा कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। मकान गिरने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है। थाना क्षेत्र स्थित गिरगोंठा गांव के राजेश कुमार सिंह पुत्र स्व बृहस्पति सिंह का रिहायशी मकान लगातार बारिश के चलते मकान की दीवारें कट गई जिससे मकान अचानक भर-भरा कर गिर गया। घर में रखा राशन ,कपड़े, बिस्तर और बर्तन सहित बाइक दबकर खराब हो गए जहां प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बारिश में गरीब का आशियाना ढहा, परिवार खुले आसमान के नीचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...