गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: पैतृक मकान में मजदूरों संग घुसकर दीवार तोड़ा और रोकने पर पीड़ित व उसके परिजनों को गालियां देते हुए मारा पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले में जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के वार्ड छह मंगलवारी बाजार निवासी रितेश कुमार केशरी पुत्र स्वर्गीय राम बाबू केशरी ने थाने में तहरीर दी कि उसके पड़ोसी सीताराम केसरी, त्रिलोकी केशरी व गोपालदास केशरी मजदूरों संग घर में घुसकर रितेश के पैतृक मकान की दक्षिणी दीवार तोड़ने लगे। रोकने पर गालियां देते हुए आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलौज की । पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...