गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: कुरेसर घाट के पश्चिम स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार शाम अराजकतत्वों ने बजरंगबली की मूर्ति खंडित कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले में मंदिर से जुड़े श्रद्धालु की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुरेसर निवासी पारस नाथ दुबे पुत्र स्व. गिरीशंकर दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भूमि के पास करीब सात वर्ष पुराना हनुमान मंदिर स्थित है। सोमवार सात सितंबर की शाम करीब पांच बजे अज्ञात लोगों ने मंदिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को तोड़कर खंडित कर दिया。

पुलिस कार्रवाई इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि तह...