गंगापार, सितम्बर 20 -- Gangapar News: थाना परिसर के समीप स्थित दुर्गा मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर शादी कर ली। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर निवासी युवक का होलागढ़ थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों पर बंदिशें लगा दीं। इसके बावजूद दोनों शादी करने की जिद पर अड़े रहे।बताया गया कि दोनों मऊआइमा क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां पहुंचे और शादी कराने की इच्छा जताई। दोनों एक ही बिरादरी के होने के कारण रिश्तेदार ने उनके परिजनों से बातचीत की। परिजनों को समझाया गया कि दोनों बालिग हैं। इसके बाद दोनों पक्ष शादी ...