Gangapar News: मंदिर के बगल शराब की दुकान, लोग परेशान
गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: क्षेत्र के बसही गांव में बाजार के पास संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान के ठीक बगल भगवान शिव का मंदिर स्थित है। आरोप है कि रात में शराब पीने वाले लोग मंदिर परिसर में बैठकर सेवन करते हैं। इसके बाद परिसर में शराब के साथ गंदगी फैला देते हैं। सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परिसर में फैली गंदगी का सामना करना पड़ता है। गांव के विनय कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए मंदिर परिसर में शराब पीने और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.