गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: पूर्वांचल के जिले सोनभद्र और मिर्जापुर में शनिवार रात और रविवार सुबह हुई बरसात के बाद बरौधा से 58 हजार क्यूसेक पानी शाम चार बजे बेलन नदी में छोड़ा जा रहा था। निगरानी कर रहे बांध पर मौजूद जेई भैया लाल ने बताया कि चार बजे के बाद फिर जलस्तर में वृद्धि होने लगी है जिसे बढ़ने पर अतिरिक्त क्यूसेक पानी निकाला जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मेजा डैम और ददरी डैम से 15-15 हजार क्यूसेक पानी दोनो से निकल रहा है जबकि सिरसी से दो हजार क्यूसेक पानी बहाया जा रहा है इसके अलावा उस क्षेत्र में हो रही बरसात का पानी भी नदी नालों से आ रहा है। यह भी पढ़ें- भोगन पुल फिर डूबा, महुली और बड़ोखर का संपर्क कटा एसडीएम ने नदियों का किया निरीक्षणकोरांव एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने रविवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे बेलन नदी के देवघाट पुल और...