गंगापार, सितम्बर 14 -- Gangapar News: पूरे भट्टू निवासी 56 वर्षीय राम सुमेर सोमवार शाम खेत में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति खेत में भैंस चरा रहा था। राम सुमेर ने खेत में भैंस चराने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चरवाहे ने हाथ में ली कुल्हाड़ी से राम सुमेर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से उनका दाहिना पैर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी शंकरगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...