Gangapar News: भूरा पहलवान बने चैंपियन, महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम
गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के रानी की बाग दंगल का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने पहलवानों के दांव से रोमांचित हुए। दंगल में कई प्रांतों से आए पहलवानों ने एक दूसरे पर दांव लगाते हुए अपनी कला से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। विजेताओं को नकद एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दंगल में जालौन के भूरा पहलवान चैंपियन घोषित किए गए। दंगल कमेटी ने नकदी एवं चैंपियन शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। शाहरुख पहलवान हरियाणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल किया। दंगल में महिला पहलवानों की भागीदारी भी आकर्षण का केंद्र रही। हरियाणा की मंजू और नीलम, कानपुर की संतोषी तथा दिल्ली की वैशाली ने कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.