गंगापार, अगस्त 6 -- Gangapar News: घर से खेत की रखवाली करने गए किसान की कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर शव खेत के मेड़ पर रख चले गए। गुरुवार सुबह इस घटना की जानकारी जैसे ही स्वजनों को हुई वह रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। किसान की हत्या की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मजमा लग गया। सूचना पर चौकी प्रभारी कोहड़ार अनुज राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी करने में जुट गए। चौकी प्रभारी ने किसान की हत्या होने की जानकारी जैसे ही कोतवाल मेजा व एसीपी को दी, दोनों कोहड़ार के बैरहना मुहल्ले दिवंगत के घर पहुंच गए। उधर एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए। दिवंगत के बेटे अजीत कुमार यादव ने गांव के पप्पू पुत्र मोलई, गूड्डू पुत्र पप्पू तथा पप्पू के दो भाई के खिलाफ तहरीर देते हुए...