Gangapar News: भूमिधरी जमीन पर कब्जे की जिलाधिकारी से शिकायत
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: तहसील क्षेत्र के करेहा गांव में भूमिधरी जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर जिलाधिकारी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। गांव निवासी अवधेश कुमार का आरोप है कि संबंधित भूमि का मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है और न्यायालय द्वारा निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश भी जारी किया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग जबरन निर्माण कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले में पूर्व में भी कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने तथा अवैध कब्जा और निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.