गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड संख्या-4 लाला का पुरवा निवासी रामसखा तिवारी ने अपनी भूमिधरी जमीन पर कब्जा करने का आरोप उपजिलाधिकारी बारा से की है। आरोप है कि थाना क्षेत्र के लकहर स्थित भूमिधरी भूमि पर वह विधिवत काबिज है। आरोप है कि वसीम उर्फ पप्पू पुत्र हलीम, निवासी झूंसी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी भूमि पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि सुषमा सिंह पत्नी दिनेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह पुत्र शोभालाल, दिलीप केसरवानी, कृष्णकांत, राजोल, पुष्पेश, अरुण, कृपा शंकर तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने भूमि पर नींव भरकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और धीरे-धीरे पूरी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। रामसखा तिवारी का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने का प्रयास किया गया, जिसक...