गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। भीटेश्वर धाम सरकार दुबहा के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास डा. अरुणाचार्य ने सुखदेव आगमन, कपिल उपाख्यान, सती चरित्र और भक्त ध्रुव चरित्र का बड़ा ही मार्मिक किया, जिसे सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बताया कि राजा परीक्षित को 16 वर्ष के बाल ब्रह्मचारी श्री शुकदेव जी ने कथा सुनाया था।भगवान विष्णु ने ही कपिल मुनि के रूप में देवहूति के गर्भ से अवतार लिया और अपनी मां को सांख्य योग और भक्ति योग का उपदेश दिया। कहा कि जो अपनी मां की सेवा करता है, उसे भगवान की अलग से सेवा करने की जरूरत नहीं है। दक्ष प्रजापति ने अपने दामाद भगवान शिव का अपमान किया। पति का अपमान सती से सहन नहीं हुआ और उन...