Gangapar News: भारी बरसात से पुलिया ध्वस्त, मांडवी देवी धाम का संपर्क टूटा
गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: पिछले तीन दिनों तक लगातार हुई बरसात ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त करना शुरू दिया है। क्षेत्र के निबियारिया मार्ग पर स्थित पुलिया भारी बरसात के कारण ध्वस्त हो गई, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। गुरुवार को दिन व रात हुई तेज बरसात से मांडा खास ग्राम पंचायत के निबियरिया मांडवी देवी धाम मार्ग के मध्य की पुलिया क्षतिग्रस्त होकर बीच से टूट गई । पुलिया टूटने से मांडवी देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आसपास के गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से चफला जंगल में स्थित खेत में तमाम किसान कृषि कार्य हेतु जाते हैं। ग्राम पंचायत सदस्य राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि बारिश के दौरान पुलिया पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.