Gangapar News: भारतगंज के लिए आज से शुरू होगी नई 33 केवीए लाइन
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: बिगड़ी बिजली व्यवस्था सुधारने की दिशा में सीधे जिगना पावर हाउस से, नई 33 केवी विद्युत लाइन कस्बा भारतगंज के लिए चालू होगी। जिससे कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त वोल्टेज के साथ अधिक सुचारु विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है। भारतगंज के अवर अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि जिगना उपकेंद्र के अवर अभियंता द्वारा गाइडिंग से संबंधित बताई गई सभी तकनीकी कमियों को दूर कर दिया गया है। इसके बाद नई 33 केवी लाइन शुक्रवार दोपहर 12 बजे से चालू कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सुरक्षा की दृष्टि से नई विद्युत लाइन और उसके तारों से दूरी बनाए रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.