गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: नवाबगंज/कौड़िहार, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति में क्षेत्र के चार नेताओं को सदस्य बनाए जाने पर नवाबगंज और कौड़िहार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय, वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद मिश्र और पूर्व मंत्री बाबूलाल भंवरा को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई।पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए इसे चारों नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया। प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिलने पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों, अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। यह ...