गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य के जौनपुर प्रवास पर जाते समय गुरुवार को सहसों टोल प्लाजा पहुंचने पर काशी क्षेत्र भाजयुमो के मंत्री सत्यम हिन्दू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहसों अनिल सरोज के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला संयोजक नमामि गंगे राजधर द्विवेदी, शंकर लाल, विमल मिश्रा, संतोष सिंह, प्रमोद शुक्ला, शिवबाबू केसरवानी, राजेश सरोज, महेश सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, कुलदीप बिंद, लक्ष्मीकांत पांडेय, राजेंद्र कुमार भारतीया, सतीश कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...