गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों पर चर्चा हुई। मऊआइमा ग्रामीण मंडल के विभिन्न बूथों पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ संख्या पांच पर युवराज सिंह और बूथ संख्या 36 पर आकाश शर्मा के आवास पर कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक जुटे। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने कहा कि 'मन की बात' के माध्यम से समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...