गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: सामाजिक समरसता के प्रतीक संत शिरोमणि रविदास जी की भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बाजारवासियों सहित ग्रामीणों द्वारा शनिवार को बाबूगंज बाजार में शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा। शोभायात्रा में नगर पंचायत फूलपुर के अध्यक्ष अमरनाथ यादव, अनिल मौर्य, अशोक चौधरी, आलोक गुप्ता, डॉ. राकेश केसरवानी, सुमित मोदनवाल सोनू, सुरेंद्र मौर्य, राहुल विश्वकर्मा, योगेश केसरवानी, सदन भाई, वकार भाई, महामंत्री काशीनाथ सहित भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बाजारवासी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को समाज में समानता, भाईचारे और आपसी सद्भाव स्थापित करने की प्रेरणा बताया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संत रविदास ने दिया सामाजिक समानता का संदेश ...