Gangapar News: भाजपाइयों ने देवकुंड नाथ मंदिर परिसर में की सफाई
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: क्लीन टैम्पल ड्राइव का दूसरा चरण मांडा विकास खंड के कोषडाकला ग्राम पंचायत में मांडा कोरांव मार्ग पर स्थित देव कुंड नाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय स्वजनों के साथ भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। नेतृत्व कर रहे योगेश शुक्ल ने कहा कि देव स्थान को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। सफाई अभियान में रविवार को राकेश पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, तारा शंकर पांडेय, लीलावती गुप्ता मांडा मंडल अध्यक्ष भाजपा, राम बली मौर्य, मांडवी शरण द्विवेदी, राम कृष्ण त्रिपाठी, पूर्व प्रधान कैलाश नाथ पाण्डेय, राकेश शुक्ला आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.