Gangapar News: भाजपाइयों ने की मंदिर परिसर की सफाई
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने क्लीन टेम्पल ड्राइव के तहत अपने पैतृक गांव तिसेन गोसाईं तालब पर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में ग्रामवासियों संग पंहुचकर स्वच्छता अभियान चलाया। सप्ताह में एक दिन यमुनापार के विभिन्न गांवों के पुराने मंदिरों के साफ सफाई का अभियान योगेश शुक्ल ने अपनी टीम के साथ पिछले दो महीने से चलाया है। योगेश शुक्ल ने कहा कि तिसेन गांव में मेरा जन्म हुआ है और वहां के हनुमान मंदिर में विराजमान बजरंगबली ग्राम वासियों के लिए ग्राम देवता हैं, तो मुझे लगा कि उक्त स्थल को भी स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। श्रमदान में रविन्द्र शुक्ल प्रधान तिसेन, जगदीश मौर्य, सौरभ मौर्य, वीरेंद्र कुमार, शिव दास द्विवदी, लाल चंद मौर्य, सुनील कुमार, शिव दत्त मौर्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.