गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार दोपहर करछना क्षेत्र के सुलमई गांव में एक जर्जर ईंट का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में मौजूद मां समेत तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। मकान गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। जानकारी के अनुसार, सुलमई गांव निवासी शामली देवी निषाद पत्नी स्व. दयाराम अपने तीन बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इसी पुराने मकान में रहती थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश के दौरान मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश में ढहा कच्चा आशियाना, बेघर होने की कगार पर परिवार परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकल आए। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जहीरपुर में भरभराकर गिरा महिला का मकान

हिंदी हिन...