Gangapar News: भरभराकर गिरा खपरैल मकान, बाल-बाल बचे लोग
गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौहनिया के मजरा दसईबंधवा में बरसात का मौसम बीतने के बाद भी जर्जर खपरैल मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। देर रात करीब तीन बजे इन्द्रजीत पटेल पुत्र स्वर्गीय लालबहादुर पटेल का खपरैल मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। मकान गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि जिस समय मकान गिरा, उसके बगल के कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे। वहीं पास में पशु भी बंधे हुए थे। गनीमत यह रही कि मकान गिरने से किसी व्यक्ति अथवा पशु को चोटें नहीं आई और सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, मकान के मलबे में रखा भूसा और अनाज दब गया, जिससे पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है। अचानक मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है। ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.