गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: 16 जुलाई को मानस प्रचारिणी समिति पांती मेजारोड की ओर से भगवान श्री जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद यमुनापार के अध्यक्ष इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय ने देते हुए बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...