Gangapar News: ब्राह्मण समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं
गंगापार, जुलाई 2 -- Gangapar News: भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री शिवम मिश्र ने प्रशासन पर उनके निर्धारित कार्यक्रमों को निरस्त कराने और अभिरक्षा में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रशासन द्वारा उनके सभी तय कार्यक्रम निरस्त करा दिए गए तथा उन्हें अभिरक्षा में रखा गया। शिवम मिश्र का आरोप है कि फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को निरस्त कर शहर उत्तरी विधानसभा के तेलियरगंज में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सम्मान, उसके अधिकारों और उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.