गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, गांवों और भारतगंज कस्बे में शारदीय नवरात्र को लेकर लगे दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र स्थापना पर दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी के रूप में मां की दुर्गा की आराधना की गई।क्षेत्र के 69 ग्राम पंचायतों व इनके तमाम गांवों तथा भारतगंज कस्बे को मिलाकर बनाये गये 105 दुर्गा पूजा पंडालों में नवरात्र को लेकर पारंपरिक ढंग से दुर्गा मूर्तियां स्थापित की गई हैं। नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भी समूचे क्षेत्र में सुबह से शाम तक देवी गीतों, धार्मिक भजनों और जय माता दी के नारों के साथ समूचा क्षेत्र धर्मनगरी जैसा बन गया है। यह भी पढ़ें- Almora News: अल्मोड़ा में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी का किया पूजन देर रात तक दुर्गा पूजा पंडालों में स्थानीय महिलाओं व गायकों ...