गंगापार, सितम्बर 15 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सप्ताहभर पहले मेजा पहाड़ी पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय को जाने वाले मार्ग के सामने हुए दुर्घटना में घायल राजाबाबू के छोटे भाई अनुराग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मेजा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।अनुराग निवासी भड़ेवरा की तहरीर के मुताबिक सात सितंबर को शाम चार बजे के लगभग उसका बड़ा भाई राजाबाबू चचेरे भाई कप्तान पुत्र कृपाशंकर के साथ कोरांव जा रहे थे तभी मेजा पहाड़ी पर गांव का संजय कुमार मिल गया। वहां रुक कर बात करने लगे, इसी बीच बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे कप्तान का हाथ पैर और संजय का पैर टूट गया। कप्तान की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...