गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बेल्हाबांध शाखा द्वारा गुरु दक्षिणा उत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता खंड कार्यवाह रामेश्वर प्रसाद मिश्र रहे व अध्यक्षता अजब नारायण तिवारी ने किया। रामेश्वर प्रसाद मिश्र ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, उसके राष्ट्रनिर्माण में योगदान तथा गुरु दक्षिणा महोत्सव के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों से राष्ट्रसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुनील तिवारी, मनोज पाठक, राजेंद्र पांडेय, गुलाब नारायन, राम लखन, अभय नारायण, तारा सिंह, सुरेश मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, लल्लन गौड़, विजय पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- गुवा राम मंदिर में आरएसएस का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...