Gangapar News: बूथ जीतने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: मांडा ब्लॉक सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि यमुनापार जिला प्रभारी अनिल सिंह और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष यमुनानगर राजेश शुक्ला रहे। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री रामबली मौर्य ने किया। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख मांडा अशोक सिंह ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने शक्ति केंद्र प्रभारियों और संयोजकों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मांडा लीलावती गुप्ता, राजेश्वरी तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.