गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: तंग आकर एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने घर ले गए। जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत रामनगर गांव निवासी 38 वर्षीय राजकुमार सरोज पुत्र प्रभु नाथ सरोज करीब एक सप्ताह पहले सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत कसेरुआ कला गांव में एक टीन शेड के कमरे में आकर रहने लगा। मजदूरी करके अपना जीवन यापन शुरू किया। गुरुवार को सुबह 10 बजे टीन शेड के अंदर वह फांसी पर लटक गया। जानकारी मिलने पर सहसों पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार चौबे मौके पर पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलने पर मृतक के बेटे अक्षय सरोज शव का अंतिम ...