गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व विधायक गिरीश चन्द्र उर्फ गामा पांडेय ने सपा सरकार में बीज शोधन शाला के लिए करोड़ों रुपये मंजूरी दिला रखी थी, मंडी परिसर में गोदाम का निर्माण तो हुआ, लेकिन बीजशोधन शाला के लिए लगाए जाने वाले उपकरण नहीं लगाए जा सके।सरकार के बदलते ही बीज शोधनशाला का प्लान धरा का धरा रह गया, अब इसी बीज शोधन शाला के गोदाम में विपणन विभाग का कार्यालय व गोदाम बना दिया गया है, जहां पर धान व गेहूं की खरीद हो रही है। गोदाम के आसपास की सड़क भी पूरी तरह उखड़ चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...