गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: कोरांव हिन्दुस्तान संवाद। एसडीएम कोरांव ने रविवार को समस्त एआरओ तथा सुपरवाइजरों की बैठक में कहा कि सभी बीएलओ और सुपरवाइजर फॉर्म छह को अधिक से अधिक भरें। किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए। फॉर्म सात को सावधानी पूर्वक मतदाता से मिलकर ही भरें। साथ ही मतदाता सूची में किसी भी मतदाता का नाम दो बार नहीं होना चाहिए। पूरे विधान सभा में भी मतदाता का नाम एक ही मतदाता सूची में हो। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बीएलओ को बताए फॉर्म छह और सत्यापन की प्रक्रिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...