गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं सरकारी कार्यालयों के परिसर में बरसात का पानी भरा होने से काम काज बाधित हो रहा है।शिक्षक नेता मनीष तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर कई दिनों से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं का एफ एल एन का प्रशिक्षण बीआरसी के सभागार में संचालित हो रहा है। बीआरसी के सभागार में संचालित होने वाला प्रशिक्षण परिसर में पानी भरा होने से नहीं हो पा रहा है। बताया कि चार दिन पूर्व बरसात का पानी पंप सेट से निकाला गया था, बरसात दोबारा होने से पानी भर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...