गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: कई घंटे तक हुई बारिश से ब्लॉक संसाधन केन्द्र मेजा में लगभग तीन फीट बरसात का पानी भर गया था, जिसे निकालने के लिए पंप मशीन लगाई गई है।

जल निकासी की समस्या ब्लाक संसाधन केन्द्र मेजा के कर्मचारी रोहित तिवारी ने बताया कि भारी बारिश व जल जमाव के कारण शिक्षक व शिक्षिकाओं को बीआरसी पर दिया जाने वाला प्रशिक्षण दो दिनों से स्थगित चल रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी परिसर में भरा काफी पानी पंप मशीन लगाकर बाहर कर दिया गया है, फिर भी जल निकासी का रास्ता बंद होने से जल जमाव की समस्या बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो ब्लाक संसाधन केन्द्र के जल निकासी वाले रास्ते को कब्रिस्तान के जिम्मेदार लोगों ने अवैध तरीके से बंदकर रखा है। जिससे जल जमाव की यह स्थिति हो गई है। शासन व विभाग के निर्देश पर एफएलएन का प्रशिक्षण चल रहा ...