गंगापार, अगस्त 31 -- Gangapar News: घूरपुर के सेमरा कल्बना गांव के हाईवे किनारे स्थित बीआरसी जसरा कार्यालय का ताला तोड़ चोरों ने इनवर्टर बैटरी, लैपटॉप, आधार मशीन, प्रिंटर और सीटीवी का हार्ड डिस्क, डीवीआर आदि कई सामान पार कर दिया। सोमवार की सुबह जब कार्यालय के कर्मचारी पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। कर्मचारियों ने चोरी की घटना की सूचना सबसे पहले यूपी 112 डायल पुलिस को दी और उसके बाद बीईओ को दी। घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कलबना गांव के हाईवे किनारे ही जसरा बीआरसी कार्यालय है। विगत शनिवार को कर्मचारियों ने कार्य दिवस के बाद कार्यालय में ताला लगाकर बंद किया था। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो कार्यालय का मुख्य गेट का ताला टूटा था। ताला टूटा हुआ देख कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कर्मचारियों ने ताला टूटे होने को सूचना डायल 112 यूपी पुलिस ...