गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र में बिना मान्य पंजीकरण और निश्चित मानक के दर्जनों निजी क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे चिकित्सक मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। खीरी बाजार, टौंगा, पौसला, लालतारा, खूंटा, इटवां, सुजनी समेत कई गांवों में बिना डिग्री और वैध पंजीकरण के इलाज की शिकायतें हैं। आरोप है कि इन संस्थानों को स्वास्थ्य विभाग के कुछ जिम्मेदारों की अनुमति प्राप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई जगह अप्रशिक्षित लोग मामूली बुखार से लेकर गंभीर बीमारियों तक का इलाज कर रहे हैं। इस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केबी सिंह ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...